रविवार, 1 मार्च 2026

NIMA Varanasi व Teliyabagh मस्जिद में हुई इफ्तार दावत

इफ्तार से सामाजिक सद्भाव को मिलता है बढ़ावा : डा. आर के यादव

तेलियाबाग मस्जिद में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की की हुई दुआएं 



dil india live (Varanasi). मस्जिद से जैसे ही अज़ान की सदाएं बुलंद हुई, अल्लाह हु अकबर अल्लाह... तमाम रोजेदारों ने रमज़ान के दूसरे अशरे का पहला रोज़ा खजूर और पानी से खोला। बक्शी जी छोटी मस्जिद तेलियाबाग में इफ्तार दावत के दौरान एक से एक इफ्तार सजाया गया था जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। इस दौरान मस्जिद का माहौल बेहद खुशनुमा नज़र आ रहा था। यहां दानिश अत्तारी ने बताया कि नमाज़ के दौरान अमन, मिल्लत और कौम व देश की तरक्की की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर मोहम्मद दानिश,हैदर खां, मोहम्मद शाहनवाज़, एहतेशाम अहमद, मोहम्मद अराफात, आरिफ़ अहमद आदि सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार दावत का लुत्फ उठाया।

इफ़्तार व मजलिस का आयोजन

11 रमज़ान (1 मार्च) रविवार को वक्फ मस्जिद व कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली पितरकुंडा में मग़रिब की नमाज़ मौलाना ज़फर हुसैनी क़िब्ला की इमामंत में अदा की गई और इफ्तार का आयोजन हुआ। इफ़्तार के बाद बनारस के पहले मोबल्लिग फिरक़ए जाफरी के मोत्ताहबीर आलम, बनारस के पहले इमामे जुमा, ईमानिया अरबी कालेज के पहले प्रिंसिपल मौलाना जवाद साहब ताबासराह के उस्तादे मोहतरम मौलाना मीर इमदाद अली साहब ताबासराह के ईसाले सवाब की मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस का आग़ाज़ शफ़ाअत हुसैन शोफ़ी की सोज़ख़्वानी से हुआ। मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना सैय्यद मुहम्मद अक़ील हुसैनी ने ईरान में शहीद हुए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के जीवन पर प्रकाश डाला और अमेरिका व इस्राएल की इस ज़ुल्म ओ बरबरियत पर सख्त भाषा में मुख़ालेफ़त की। मजलिस के आखिर में कर्बला वालों के मसाएब बयान हुए जिसको सुनते ही हर आंख नम हो गई। अंजुमन हैदरी चौक बनारस ने नौहाख़्वानी के फ़राएज़ अंजाम दिये।


   इफ़्तार व मजलिस में मौलाना मेहदी रज़ा, मौलाना इश्तियाक़ अली, मौलाना बाक़र रज़ा बलियावी, सैय्यद अब्बास मुर्तुज़ा शम्सी, इक़बाल हुसैन एडवोकेट, सैय्यद हैदर अब्बास चांद, हैदर मौलाई, अंजुमन हैदरी के जनरल सेक्रेटरी नायाब रज़ा समेत बहुत से मोमिनीन ने शिरकत की। इफ़्तार व मजलिस में आये हुए सभी लोगों का शुक्रिया मौलाना मौसूफ़ के ख़ानवादे कि तरफ़ से कार्यक्रम के संयोजक व मोतवल्ली सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू ने अदा किया गया।



उधर नैशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन शाखा वाराणसी की जानिब से शिवपुर स्थित नीमा भवन समेत ग्यारहवें रोज़े पर कई जगहों पर भव्य इफ्तार दावत का आयोजन रविवार को किया गया। नीमा भवन में भारी संख्या में रोजा रखने वाले चिकित्सकों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों और संप्रदायों से जुड़े सम्मानित सामाजिक शख्सियतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने रोजा रखने वालों के साथ मिलकर अपना रोजा खोला।इफ्तार पार्टी में रोज़ा रखने वालों के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए गए थे। शाम 6 बजे अज़ान के बाद, सभी ने खजूर खाकर एक साथ सभी मजहबों के लोगों ने रोज़ा इफ्तार किया, जिससे पूरा माहौल गंगा जमुनी तहज़ीब व आपसी भाईचारे की नायाब मिसाल पेश करता दिखाई दिया। इससे पहले पठानी टोला शिया मस्जिद में भी रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रोज़ा इफ्तार का लुत्फ उठाया और नमाजे मगरिब अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं मांगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मुहम्मद अरशद ने कहा कि इस्लाम धर्म आपसी भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान सिखाता है। अध्यक्ष डॉ. आर के यादव ने कहा कि रमज़ान माह के दौरान इफ्तार का आयोजन करना सबसे बड़ा पुण्य है और ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम और सहिष्णुता का संदेश फैलाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मगरिब की नमाज के बाद देश में शांति, व्यवस्था और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गई। आए हुए रोजेदारों का स्वागत सचिव डॉ विनय कुमार पांडेय ने एवं धन्यवाद कोषाध्यक्ष डॉ. सलिलेश मालवीय ने किया। इस नूरानी मौके पर डा. आर के यादव, डा. विनय कुमार पांडेय, डा. सलिलेश मालवीय, डा. मुहम्मद अरशद, डा. एम अजहर, डा. फैसल रहमान, डा. नसीम अख्तर, डा. शहरयार सईद, डा. एहतेशामुल हक़, डा. सगीर अशरफ, डा. मुबीन, डा. गुलज़ार, डा. मुहम्मद बेलाल, डा. इकबाल, डा. बी एन रॉकी, डा. एस आर सिंह, डा. जे पी गुप्ता, डा. प्रेम चंद्र गुप्ता, डा. अशफाकुल्लाह, डा.रौशन अली, डा. सलीम इत्यादि शामिल थे।





कोई टिप्पणी नहीं: