हाथों में तिरंगा झंडा, आंखों में झलक रही थी आजादी की चमक
dil india live (Varanasi). वाराणसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को औसानगंज स्थित डीएवी इन्टर कॉलेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्टूडेंट्स के हाथों में तिरंगा झंडा था तो आंखों में झलक रही थी आजादी की चमक। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक नीलकण्ठ तिवारी एवं कॉलेज के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में 1500 से अधिक छात्र - छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। प्रातः 08 बजे डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों का समूह भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे गगनभेदी उद्घोष करते हुए चल रहे थे, यात्रा औसानगंज से दारानगर, मैदागिन, कबीरचौरा से लोहटिया होते हुए वापस कॉलेज परिसर आकर समाप्त हुई।
यात्रा में सबसे आगे विशाल तिरंगा ध्वज लिए एनसीसी के कैडेट चल रहे थे, उसके बाद एनसीसी के कैडेट बैण्ड बाजे की धुन पर कदमताल करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक एवं कर्मचारी चल रहे थे। सबसे पीछे छात्र चलते रहे। यात्रा का शुभारंभ करते हुए डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देश के युवा इसमें बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है, आज काशी में युवाओं का उत्साह उन महानायकों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें