मंगलवार, 10 मार्च 2026

Dargah Aala Hazrat, Bareilly के प्रमुख मुफ्ती असजद रज़ा खां गिरफ्तार

मुफ़्ती असजद रज़ा खान क़ादरी की रियाद में हिरासत पर एमएसओ ने भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की


Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Riyadh). दरगाह आला हजरत प्रमुख काजी-ए-हिंदुस्तान व दुनिया के ख्यातिलब्ध सुन्नी धर्म गुरु मुफ़्ती असजद रज़ा खान क़ादरी हज-ए-उमराह के लिए सऊदी अरब गये हुए हैं जहां से खबर है कि Riyadh (Saudi Arabia) में स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस खबर से भारतीय मुस्लिमों में उबाल है। मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एमएसओ) ने अपने बयान में कहा कि मुफ़्ती असजद रज़ा खान क़ादरी भारत के एक अत्यंत प्रतिष्ठित सूफ़ी धर्मगुरु हैं और Dargah Aala Hazrat, Bareilly का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश दुनिया में सूफ़ी विचारधारा, अमन, मोहब्बत और धार्मिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। उनकी पहचान केवल एक धार्मिक विद्वान के रूप में नहीं बल्कि समाज में सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय एकता के संदेशवाहक के रूप में भी है।

उधर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मुस्लिमों में इस मुद्दे पर गुस्सा है। सदर काजी -ए-शहर बनारस मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर तत्काल काजी -ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रज़ा खां कादरी को रिहा नहीं किया गया तो देश भर के मुस्लिम आंदोलन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, हज मंत्री से इसमें हस्तक्षेप की मांग की है ‌

एमएसओ ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना भारत सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। खासकर जब मामला किसी ऐसे धार्मिक और सामाजिक व्यक्तित्व से जुड़ा हो जिनका देश में व्यापक प्रभाव और सम्मान है। संगठन ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क करेगी और जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए आवश्यक राजनयिक कदम उठाएगी। एमएसओ के अनुसार इस मामले में पारदर्शिता और स्पष्ट जानकारी सामने आना जरूरी है ताकि देशभर में फैली चिंताओं को दूर किया जा सके और लोगों को सही स्थिति के बारे में भरोसेमंद जानकारी मिल सके। उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

नीचे देखिए रज़ा एकेडमी ने इस संबंध में क्या कहा -



कोई टिप्पणी नहीं: