सोमवार, 9 मार्च 2026

DAV PG College Varanasi: एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू

रविदास पार्क में जुटे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी 

युवाओं के विकास में एनएसएस की भूमिका उल्लेखनीय


dil india live (Varanasi). डीएवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के यूनिट सी, एफ एवं जी द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार को नगवां स्थित रविदास पार्क में हुआ। मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रविन्द्र सिंह, मुख्य वक्ता आर्यमहिला पीजी कॉलेज की आचार्य डॉ. पुष्पा त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि डीएवी पीजी कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन सहित कार्यक्रम अधिकारियों ने संयुक्त रुप से शिविर का शुभारंभ किया। 

पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रविन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण संस्था के रूप में स्थापित है।  युवाओं के व्यक्तित्व एवं सामाजिक विकास में एनएसएस की भूमिका बहुत उल्लेखनीय है। डॉ. पुष्पा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की आधारशिला के प्रयासों का वर्णन किया और छात्रों के संस्कार पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया। इन्होंने स्वयं सेवको को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य व भावात्मक विकास हेतु अभिप्रेरित किया। प्रो. संगीता जैन ने सामाजिक परिप्रेक्ष्य में के एनएसएस की उपयोगिता को बताया एवं साइबर युग में सामाजिक मूल्यों के साथ स्वयं की सुरक्षा और समाज व राष्ट्र हित के विभिन्न आयामों को बताया।


इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं ताल से हुआ उसके बाद समस्त स्वयं सेवकों का परिचय हुआ। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार झा, स्वागत डॉ. मनीषा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने दिया। कार्यक्रम में सभी यूनिट के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: