प्रगति 2.0 व बाल उत्सव 2026 में छाया बनारस, प्रदेश से 10 चयनित में 5
बनारसी
dil india live (Lucknow). लखनऊ के दयाल गेटवे ऑडिटोरियम में प्रगति 2.0 एवं बाल उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर महानिदेशक मोनिका रानी, बालिका शिक्षा के प्रमुख मुकेश सिंह, अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, तथा यूनिसेफ इंडिया के चीफ जकरिया एडम सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। राज्य स्तर तक पहुंचने के लिए बच्चों का चयन तीन चरणों में किया गया। ब्लॉक स्तर, जिला स्तर मंडल स्तर।
प्रत्येक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। वाराणसी मंडल की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 16 फरवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें मंडल से चयनित 10 प्रतिभागियों ने राज्य स्तर के लिए प्रतिभाग किया। इन 10 बच्चों में से 5 बच्चे वाराणसी जनपद से चयनित हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी एवं डीसी को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डीसी बालिका अमृता चौहान की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही डिस्ट्रिक्ट नोडल परमा विश्वास, मास्टर ट्रेनर राजीव सिंह, रमेश सिंह, रश्मि त्रिपाठी, रत्नेश पांडे, तथा सुनीता दीक्षित का विशेष योगदान रहा। जिला एवं मंडल स्तर के कार्यक्रमों का सफल आयोजन एडी बेसिक एवं बीएसए वाराणसी के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें