क्विज़ प्रतियोगिता में बीएचयू के मोहित प्रजापति व कुनाल कुमार विजेता
dil india live (Varanasi). अर्थशास्त्र विभाग द्वारा, वसंत कन्या महाविद्यालय, BHU के तत्वावधान में ARTHOTSAV 2.0 नामक दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बौद्धिक, विश्लेषणात्मक एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं।
प्रथम दिवस के अंतर्गत एनी बेसेंट स्मृति संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर इंदु उपाध्याय, आयुष दुबे, साक्षी सिंह एवं खुशी सिंह शामिल थे। प्रथम चरण में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक उपयोग रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की अपेक्षा अधिक खतरा उत्पन्न करता है” विषय पर पारंपरिक वाद-विवाद आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। सेमीफाइनल चरण में चयनित प्रतिभागियों ने संसदीय प्रारूप में “यह सदन मानता है कि निजीकरण सार्वजनिक सेवाओं की दक्षता में सुधार करता है” विषय पर विचार रखे। अंतिम चरण में “यह सदन मानता है कि राज्य के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए प्रतिबंध एक वैध साधन हैं” विषय पर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि Professor R.K. Bhatt तथा विशिष्ट अतिथि Kunwar Dhananjay Pandey थे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आर.के. भट्ट ने अपने संबोधन में समकालीन आर्थिक मुद्दों एवं रोजगार पर विचार व्यक्त किए। वहीं, कुंवर, वाराणसी में लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर धनंजय पांडेय ने श्रम कानूनों एवं रोजगार संबंधी पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
द्वितीय दिवस का प्रमुख आकर्षण क्विज़ प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 11 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जहां प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग, BHU के छात्र Mohit Prajapat एवं Kunal Kumar विजेता रहे। उल्लेखनीय है कि इन दोनों प्रतिभागियों ने एनी बेसेंट स्मृति संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी विजय प्राप्त की।
इसी अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या Professor Rachna Srivastava ने EcoTalks (ARTHOTSAV 2.0) कार्यक्रम को संबोधित किया तथा पर्यावरणीय जागरूकता एवं सतत विकास पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र विभाग की पत्रिका EcoVerse का औपचारिक विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष Professor Indu Upadhyay के साथ Dr. Vijay Kumar, Dr. Ritesh Yadav, Saba Parveen तथा Dr. Shree Priya भी उपस्थित रहीं। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ARTHOTSAV 2.0 के दोनों दिवस अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुए।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें