रोज़ा इफ्तार ने दिया अवाम को "अमन और मिल्लत" की दावत
dil india live (Varanasi). सौहार्द पीस सेंटर, मानव रक्त फाउन्डेशन, एवं अस्मिता की जानिब से सिगरा स्थित अस्मिता कैंपस में रोज़ा इफ्तार दावत और होली मिलन समारोह एक साथ मिलजुल कर मनाया गया इस दौरान होली मिलन व रोज़ा इफ्तार ने अवाम को "अमन और मिल्लत" की दावत दी। और दिखा दिया कि कोई कितना ही हमें तोड़े हम एक हैं और स्थान एक ही रहेंगे। इस दौरान अहमद आज़मी, निजाम बनारसी व अजफर बनारसी आदि शायरों ने भी एकता और सौहार्द के कलाम पेश कर अपनी जिम्मेदारी का लोगों को एहसास कराया। कांग्रेसी नेता फसाहत हुसैन बाबू ने फेसबुक पर शानदार पोस्ट लिखी "आज बहुत ही शानदार रहा रोज़ा इफ्तार का प्रोग्राम जो कि संयुक्त रूप से सौहार्द पीस सेंटर, मानव रक्त फाउन्डेशन, एवं अस्मिता की जानिब से किया गया। इस दौरान नमाज़ भी पढ़ी गई और मुल्क में अमन मिल्लत और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई।
बाद नमाज़ होली मिलन का प्रोग्राम हुआ जिसकी शानदार निज़ामत अधिवक्ता अब्दुल्ला बिन गफ्फार ने किया। इस मौके पर फादर आनंद, मन्नू अंसारी, अशफाक अहमद आदि दिगर शक्शियत भी मौजूद थी। इस दौरान रोज़ा इफ्तार के साथ ही फूलों की होली खेलकर सौहार्द की मिसाल पेश किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें