Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
गुरुवार, 19 मार्च 2026
Arab Main Chand दिखा, खुशियों में डूबे लोग, ईद कल
धुंध में छुपा चांद नहीं हुआ भारत में दीदार, ईद 21 को
ईद की खरीदारी पहुंची अपने शबाब पर
Mohd Rizwan
dil India live (Varanasi)। सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में आज चांद का दीदार हो गया वहां कल जुमा को ईद का जश्न मनाया जाएगा। काबा में रमज़ान मुबारक का उमरा देश दुनिया के तमाम लोगों ने पूरा कर लिया। इस दौरान काफी लोगों ने उभरे का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। उधर केरल को छोड़कर भारत में 29 वीं रमज़ान का चांद नज़र नहीं आया जिसके चलते अब 20 मार्च को मोमिन अपना 30 वां रोज़ा मुकम्मल करेंगे और शनिवार को ईद का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा।
एक और अलविदा जुमा फिर ईद की खुशियां
वाराणसी समेत केरल छोड़ कर पूरे देश में गुरुवार को आसमान में धुंध होने की वजह से 29 वीं रमज़ान का चांद नहीं दिखाई दिया। अब जुमे को 30 वां रोज़ा मुकम्मल करके रोजेदार शाम में चांद का दीदार करके शनिवार को ईद का त्योहार मनायेंगे। इसी के साथ एक और अलविदा जुमा मिल गया। शनिवार को ईद की खुशियां मनाई जाएगी।
गुरुवार की शाम से देर रात तक बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। आज खरीदारी को लेकर मध्यरात्रि तक दुकानें खुली थी। कपड़ा, जूता-चप्पल के साथ ही सेवईं की दुकान पर भी समाचार लिखे जाने तक भीड़ उमड़ी हुई थी। दालमंडी में लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे। दालमंडी, लोहता, नई सड़क, पीलीकोठी, वरुणापार के पांडेयपुर, अर्दली बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही रोजेदार ईद की तैयारी में जुटे रहे। कास्मेटिक, कपड़ा, इत्र आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ी हुई नज़र आयी।
बाजार में छाया कलरफुल काटन का कुर्ता
न्यू लखनऊ चिकन की टाऊन हाल शाप पर ईद की खरीदारी को लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। यहां सरदार बलविंदर सिंह सन्नी ने बताया कि सूट, कुर्ता, पायजामा सफ़ेद के साथ ही कलरफुल काटन के कुर्ता बाजार में छाया है। ग्राहक पार्टी वेयर कुर्ता पायजामा पसंद कर रहे हैं। उधर भदऊ चुंगी स्थित सेवईं बाजार में भी लोगों की भीड़ रही। सेवईं के साथ अन्य खाद्य सामग्री, मेवा शीतल पेय, की खरीदारी भी की जा रही है।
बुर्ज खलीफा पर दिखा ईद मुबारक
दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर ईद मुबारक का पैग़ाम पेश किया गया है। यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग वहां पहुंचते हुए हैं। एमार प्रॉपर्टीज पीजेएससी इस पूरी व्यवस्था को संभालती है। हाल के अपडेट के अनुसार साल 2026 के ईद उल-फितर के लिए भी इसकी तैयारियां और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बुर्ज खलीफा पर ईद मुबारक का संदेश प्रदर्शित करना एक नियमित परंपरा है। इसे एमार प्रॉपर्टीज पीजेएससी द्वारा मैनेज किया जाता है जो इस इमारत के डेवलपर भी हैं। दुबई का इस्लामिक मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों विभाग यानी IACAD इन कार्यक्रमों और सरकारी छुट्टियों की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा करता है। साल 2022 में दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (DMCC) ने भी इस मौके पर यूएई गोल्ड बुलियन कॉइन्स का डिस्प्ले दिखाया था। जिसे देखने हुजूम उमड़ पड़ा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें