बनारस में 7 दिन का शोक, सोमवार को होगा जलसे का आयोजन
दुआख्वानी में ख़्वातीन ने मौत के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
Sarfaraz Ahmad
dil india live (Varanasi). अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद बनारस में शिया समुदाय ने जहां विरोध प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर 7 दिन का शोक भी घोषित किया है। इसके अलावा सोमवार को जलसे का आयोजन किया गया है। शिया जामा मस्जिद के इमाम ने अपना शोक संदेश जारी कर लोगों से इसे पालन करने को कहा है।
अमेरिकी और इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के समर्थन में बनारस के शिया समुदाय ने दरगाहे फातमान व शिवपुर समेत विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिस का आयोजन कर खामेनेई के लिए जहां दुआएं मांगी वहीं दरगाहे फातमान व शिवपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके शांतिपूर्ण ढंग से हुए विरोध प्रदर्शन में ख़्वातीन ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया। आयोजन में अमेरिका और इस्राइल के विरोध में रो-रोकर दुआएं मांगी गई।
7 दिन का शोक घोषित
वाराणसी में शिया जामा मस्जिद दारानगर के इमामे जुमा मौलाना जफर अल हुसैनी ने 7 दिन के शोक का ऐलान किया है। इसके साथ ही लोगों से इसका समर्थन करने के लिए भी कहा गया है। मौलाना जफर अल हुसैनी ने लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने, काले कपड़े पहने और घरों पर काले झंडे लगाने का आवाहन किया है। इमामे जुमा की ओर से बताया गया है कि सोमवार को दिन में 11:00 बजे सदर इमामबाड़ा सरैया में एक एहतेजाजी जलसे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बनारस के सारे उलेमा और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
दरअसल, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद विश्व भर में शिया समुदाय इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ईरान के साथ-साथ मुस्लिम व इंसाफ पसंद लोग इसे शहादत का दर्जा दे रहे हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें