इंसानियत के प्लेटफार्म को ज़िंदा कीजिए और अपनी जिंदगी का सबूत पेश कीजिए-मौलाना हसीन अहमद हबीबी
सदर काजी -ए-शहर द्वारा मंथली राशन किट भी किया गया तकसीम
dil india live (Varanasi). 18 रमज़ान सन 1447 हिजरी इतवार को परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी बनारस की तरफ से मुस्लिम इंटर कालेज लल्लापुरा गेट के बाहर ज़रूरतमंद ख्वातीन को स्पेशल इफ्तार किट तक्सीम किया गया और साथ ही साथ मंथली राशन किट और कपड़े के साथ-साथ नकाब तक़्सीम किया गया। तंजीम परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी के अहम ज़िम्मेदार शम्सी के हाथों से तक़सीम कराया गया साथ ही साथ यह उल्लेखनीय है की 1 साल से ज़्यादा अरसा हुआ तंजीम का यह सिलसिला सदर क़ाज़ी ए शहर बनारस मौलाना हसीन अहमद हबीबी की सरपरस्ती में हर महीने पाबंदी के साथ राशन किट जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है और आज रमज़ान शरीफ के महीने में 8 मार्च को पहला स्टॉल लगा जहां से यह तमाम चीज तक्सीम की गई। दूसरा स्टाइल हमारा कैंप इंशाल्लाह औरंगाबाद में और तीसरा कैंप हमारा इंशाल्लाह बजरडीहा में लगेगा।
कैंप में डॉक्टर अफ़ज़ल मिस्बाही, हाफ़िज़ अब्दुल क़दीर, राज़ खान मोहम्मद आबिद साहब कारी हसीन साहब परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सिक्योरिटी मौलाना क़ौसैन मोअज़्ज़म मदनी, मोहम्मद असलम उस्ताद के अलावा बहुत सारे ज़िम्मेदार हज़रात ने हिस्सा लिया।
मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने कहा कि बनारस के अहले खैर हज़रात से गुज़ारिश है के परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की तरह आप भी आला हज़रत वेलफेयर सोसाइटी, राज़ा वेलफेयर सोसाइटी, मुफ्ती आज़म वेलफेयर सोसाइटी, मुजाहिदे मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी आदि अनेक तंज़ीम बनाये और कोशिश की जाए कि घूम घूम कर जो मांगने वालों का रास्मो रिवाज भीड़ भाड़ है इसे रोकें और यह मांगने वाला सिस्टम खत्म करें। ज़रूरतमंदों को उनके घर तक पहुंचाएं और तालीम पर ज़ोर दीजिए।
अपने माहौल के अंदर, सोसाइटी के अंदर तालीम आम कीजिए। खराब हालत को दूर कीजिए, इकरा मकतब परवाज़ वेलफेयर सोसाइटी ने चालू किया है आप भी हर-हर इलाके में इकरा मकतब जहां पर हर तरह की शिक्षा का इंतजाम हो सोसाइटी में कोई भी बंदा जाहिल ना रह जाए। यह सिलसिला सिर्फ किसी धर्म विशेष के लिए ना हो बल्कि किसी भी धर्म जात के लोग हों जो कमजोर हैं मजबूर हैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए इंसानियत के प्लेटफार्म को ज़िंदा कीजिए और अपनी जिंदगी का सबूत पेश कीजिए।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें