शनिवार, 7 मार्च 2026

Varanasi में Saturday Raha Roza iftar दावतों के नाम

मस्जिद बीबी रजिया में आयतुल्लाह ख़ामेनेई व ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

उम्मते मुस्लिमां, मदरसा ख़ानमजान व हबीबीया मंजिल समेत कई जगहों पर इफ्तार दावत



Sarfaraz/Rizwan 

dil india live (Varanasi). शनिवार इफ्तार दावतों के नाम रहा। इस दौरान उम्मते मुस्लिमां, मदरसा ख़ानमजान व हबीबीया मंजिल समेत शहर और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर इफ्तार दावतें हुई जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ा। उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित मस्जिद बीबी रज़िया में रोज़ा इफ़्तार दावत में कसीर तादाद में रोज़ेदार समेत शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। मग़रिब की अज़ान होने पर रोज़ेदारों ने खजूर से रोज़ा खोला। मग़रिब की नमाज़ मौलाना अज़ीजुल्ला क़ादरी ने अदा कराई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन और तरक़्क़ी के साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए दुआख़्वानी हुई। 

इस अवसर पर अतहर जमाल लारी, मुनाज़िर हुसैन मंजू, सैय्यद नईम, सेक्रेटरी शमसुद्दीन, राजू, दालमंडी व्यापार मंडल के सेक्रेटरी मो. शाहनवाज़ शानू, अब्दुल माजिद, आबिद शेख, दिलशाद अहमद दिल्लु, मस्जिद बीबी रज़िया के मुतवल्ली मोहम्मद सैफ़, फ़ादर आनंद, किशन दीक्षित, संजीव सिंह, राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू आदि मौजूद थे।




ऐसे ही अर्दली बाज़ार स्थित मदरसा ख़ानम जान में कांग्रेसी नेता शहाबुद्दीन लोदी के संयोजन में सामूहिक रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया। जैसे ही मगरिब के अज़ान की सदा गूंजी सभी ने खजूर, शरबत से रोज़ा खोल कर लज़ीज़ इफ्तार का लुत्फ उठाया। इफ्तार के बाद सभी ने कौमों मिल्लत की सलामती, आपसी भाईचारा, अमन और शांति के लिए रब से दुआएं की। इस पाक मौक़े पर इफ़्तार के दुआओं की कुबूलियत का एक विशेष समय माना जाता है। दिन भर की इबादत के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का एक बेहतरीन मौका होता है। मगरिब की नमाज मौलाना कारी शाकिब अली ने अदा कराई। आयोजन में अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद कैलाश सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, प्रजानाथ शर्मा, हसन मेंहदी कब्बन,सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत मदरसा प्रबंधक दानिश शहाब ने किया। धन्यवाद ज्ञापन इरफाना यासमीन  ने किया।


उधर मरहूम अली आज़म हबीबी के अर्दली बाज़ार स्थित आवास हबीबीया मंजिल में मोहम्मद हबीब के संयोजन में रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना अजहरुल कादरी ने फातेहा व दुआख्वानी में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की की दुआएं मांगी। आयोजन में डाक्टर हाजी जहीर, इतिहासकार डाक्टर मोहम्मद आरिफ, हशमतुल्ला राजू, मोहम्मद शफातुल्ला, मौलाना शफी अहमद, जमाल आरिफ, इकबाल हामिद, मोहम्मद अदनान, आतिफ मोहम्मद खालिद, इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां, मोहम्मद शाहरुख, शादाब हसन, सैय्यद, फिरोज खान, डाक्टर हम्ज़ा, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद थे। शुक्रिया मोहम्मद ज़ैद अख्तर ने दिया। ऐसे ही शहर में कई जगहों पर रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया था।





कोई टिप्पणी नहीं: