रोजेदारों ने रब से मांगा देश में अमन, मिल्लत और कारोबार में बेहतरी
Sarfaraz Ahmad
Varanasi (dil india live). मुकद्दस रमजान जैसे जैसे अपनी रुखसती की ओर है वैसे वैसे इफतार दावतों का दौर भी अपने शबाब पर है। इसी क्रम में मस्जिद याकूब शहीद नगवां समेत कई जगहों पर रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। मस्जिद हज़रत याकूब शहीद में रोज़ा इफ्तार में लोगों का हुजूम उमड़ा। मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, गौरीगंज, नवाबगंज, कश्मीरीगंज, बजरडीहा साकेतनगर, सुंदरपुर आदि इलाकों से अकीदतमंदों ने पहुंच कर न सिर्फ रोज़ा इफ्तार किया बल्कि नमाजे मगरिब अदा कर दुआ में भी शामिल हुए और बाबा के दर पर हाजिरी लगाई व फातेहा पढ़ा। इस मौके पर मुल्क में अमन और मिल्लत, कारोबार में बेहतरी की दुआएं मांगी गई।इफ्तार दावत में आए हुए तमाम लोगों का खैरमकदम मस्जिद के इमामे जुमा हाफ़िज़ मोहम्मद ताहिर अपने साथियों के साथ कर रहे थे। यहां लोगों का हुजूम इफ्तार के दौरान उमड़ा हुआ था। हाफ़िज़ मोहम्मद ताहिर ने बताया कि रमज़ान अब अपनी रुखसती की ओर है। दो अशरा मंगलवार को मुकम्मल हो जाएगा। तीसरे अशरे का आगाज़ भी मंगलवार को हो जाएगा। रमज़ान का आखिरी अशरा जहन्नुम से आजादी का है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें