Varanasi Main IPS Mansi को थाना प्रभारी चोलापुर किया गया नियुक्त
परिविक्षाधीन आईपीएस अधिकारी हैं मानसी दहिया
जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत थाना चोलापुर का मिला स्वतंत्र प्रभार
dil india live (Varanasi). पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के क्रम में 77 वें आर आर (वर्ष 2023) बैच की परिवीक्षाधीन IPS मानसी दहिया को थाना प्रभारी चोलापुर नियुक्त किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार उन्हें थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार 12 सप्ताह के लिए सौंपा गया है, जिसमें वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण तथा थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान आईपीएस मानसी दहिया अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन करेंगी, साथ ही जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण तथा थाना प्रबंधन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व भी करेंगी।
सोनीपत हरियाणा की हैं निवासी
- बैच - 77 वें आरआर (वर्ष 2023 बैच) (IPS)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें