गुरुवार, 7 सितंबर 2023

Political news: नहीं रहे पूर्व पार्षद विकास चन्द तिवारी

सियासत में तीन दशक तक विकास तिवारी रहें सक्रिय 


Varanasi (dil India live). 07.09.2023. मशहूर जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता व रानीपुर वार्ड से पूर्व में पार्षद रहे विकास चंद तिवारी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से ही बनारस आए सियासी हलकों में शोक और अफसोस का माहौल दिखाई देने लगा। जिसने भी सुना उसे यकीन ही नहीं हो रहा था। 
समाचार के संबंध में बताया गया है कि वो एपेक्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विकास तिवारी कई सियासी दलों में तकरीबन तीन दशक तक सक्रिय रहे। उनके निधन से विभिन्न सियासी संगठनों ने शोक जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: