शनिवार, 30 सितंबर 2023

Agar Mujhse Koi Ghalti हुई हो तो क्षमा करें

‘क्षमावाणी’ पर्व : आज जैनी मांगेंगे एक दूसरे से क्षमा 

 


Varanasi (dil India live). 30.09.2023. श्री दिगम्बर जैन समाज काशी के तत्वावधान में शनिवार को अतिशय क्षेत्र भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक भूमि भेलूपुर में विश्व मैत्री ‘क्षमावाणी’ पर्व का आयोजन होगा। अपराह्न में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ की पूजा, क्षमावाणी पूजा एवं विश्व शांति के लिए शान्ती धारा व अभिषेक किया जायेगा। इस मौके पर सायंकाल 5 बजे से व्रत करने वालो एवं विद्वतजनो का सम्मान किया जायेगा।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन होगे। तत्पश्चात विद्वतजन अपनी वाणी से क्षमा का सन्देश गुंजायमान करेगे। धर्मावलंबी महिलाएं व पुरूष टोलियो में एक दूसरे से क्षमा याचना करेगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

ईको वॉइस में कृषि उत्पादन के बदलते व्यवहार पर हुई चर्चा

डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों का मंच है 'ईको वॉइस'   Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज के ...