कैंप में होगा सर्कुलर नं.10, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रोफार्मा का निःशुल्क वितरण
dil india live (Varanasi). इंडियन सोसाइटी फॉर सोशल रिवॉल्यूशन एंड एक्शन (ISSRA) द्वारा हज 2027 के लिए आरजी तौर पर चुने गए हज जायरीन के लिए एक विशेष हज कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने बताया कि इस बार से मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सरकारी अस्पतालों में ही कराया जाना मान्य है। इसलिए इसकी पूरी जानकारी देने के मकसद से यह कैंप बेहद अहम है
संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2027 के लिए 01.09.2026 को सर्कुलर नं.-10 एवं मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रोफार्मा जारी कर दिया गया है। इस प्रोफार्मा के निःशुल्क वितरण के लिए यह विशेष कैम्प लगाया जा रहा है।
इस कैम्प में हज 2027 के लिए चयनित जायरीन को निःशुल्क मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रोफार्मा का वितरण, आभा आई०डी० एवं हज से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक : 06.09.2026, रविवार
समय : सुबह 10.30 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक
स्थान : इसरा (ISSRA) मुख्यालय उल्फत बीबी का हाता, अर्दली बाजार, वाराणसी
मीडिया का समय : दोपहर 12.00 बजे
ये भी पढ़ें: जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - उमा भट्टाचार्य



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें