मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

UP K Varanasi Main पूर्व तहसील कर्मी के घर आग लगने से मचा कोहराम

आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक, मशक्कत के बाद काबू में आयी आग


Sarfaraz Ahmad 

dil india live(Varanasi)। UP में वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाज़ार चौकी के समीप उल्फत कंपाउंड में पूर्व तहसील कर्मी के घर आग लगने से मंगलवार को कोहराम मच गया। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं लग सका है मगर संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी। आग लगने से घर का लाखों का सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।




समाचार के संदर्भ में बताया गया है कि उल्फत कंपाउंड अर्दली बाज़ार में पूर्व तहसील कर्मी मरहूम शकील अहमद का मकान है जिसमें उनका परिवार निवास करता है। उसी मकान में आज दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपनी क्षमता से आग बुझाने का प्रयास किया मगर तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में अग्नि शमन दल ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि अगर वक्त रहते आग पर काबू न पाया जाता तो तेज़ हवा के चलते आग की लपटे और भी आशियानों को अपने आगोश में ले लेती।



कोई टिप्पणी नहीं: