शनिवार, 18 अप्रैल 2026

Huzur Tajushsshariya अख्तर रज़ा खान बरेलवी के दामाद पहुंचे Varanasi

प्रमुख इस्लामी विद्वान सलमान मियां ने काशी में अमन, मिल्लत व देश की तरक्की की मांगी दुआएं 

वाराणसी और आसपास के जिलों में दीनी सफर पर आएं हैं सलमान मियां


Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). हुज़ूर ताजुश्शरिया अख्तर रज़ा खान बरेलवी (अजहरी मियां) के दामाद प्रमुख इस्लामी विद्वान मौलाना सलमान मियां ने काशी में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की के लिए दुआ में हाथ उठाया।

वो इस समय वाराणसी, चंदौली आदि शहरों के दीनी दौरे पर हैं। इस दौरान कई जलसों में उन्होंने शिरकत किया और बीती देर रात वाराणसी पहुंचें। वाराणसी में मोहम्मद अनवर के दौलतखाने पर उन्होंने दुआख्वानी की साथ ही देश में अमन, मिल्लत और देश की तरक्की की दुआएं मांगी। 


इस दौरान हज़रत सलमान मियां से मिलने वालों खासकर मुरीदों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उनसे मुरीद होने लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।इस दौरान उनकी एक झलक पाने को तमाम लोग बेताब दिखाई दिए। आयोजन में मौलाना आसिफ, मोहमद अहमद, सुहेल अहमद, मोहम्मद जावेद असलम, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आरिफ, वसीम अहमद, व मोहम्मद साहेब आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: