सोमवार, 6 अप्रैल 2026

Dawat -E- Islami India का हज तरबियती इज्तेमा में जुटे हज जायरीन

कैसे करें हज की तैयारियां क्या रखें हज यात्रा के दौरान सावधानियां !




dil india live (Varanasi). दावतें इस्लामी इंडिया की ओर से मुक़द्दस हज के सफर को कैसे कामयाबी से, पुरसुकून दिल से पूरा करें इसके लिए Majlis Hajj-O-Umrah का खास आयोजन किया गया। आयोजन में dawat-e-islami india के मायनाज उलेमाओं द्वारा बताया गया। मुफ्ती इमरान अत्तारी ने शरीयत की रौशनी में मसले बयां किए और बताया कि हज के दौरान तमाम जायरीन को किस कैफियत के साथ नबी के रौजे पर हाजिरी लगानी है। कैसे और कब एहराम बांधना है। एहराम का तरीका, हल्क़ और तक़्सीर, तवाफ का तरीक़ा, सामान और सफर की एहतियातें, सई का तरीक़ा, मदीने की हाज़री के आदाब वगैरह पर बारीकी से बताया।लल्लापुरा सि्थत एक लान में हुए इस आयोजन में नातख्वा अफरोज़ अत्तारी ने सरकार की शान में खूबसूरत नातों का गुलदस्ता पेश किया, जिसे सुनकर जायरीन खुद को मदीने की गलियों में महसूस करते नज़र आएं और नाते रसूल गुनगुनाते दिखाई दिए।



मुहम्मद शाहिद अत्तारी (डिवीजन इंचार्ज), शाहिद जमाल अत्तारी (जिला निगरा), मुहम्मद दानिश अत्तारी (जिला निगरा राबता) की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजन में डॉ. मुब्बशिर अत्तारी, शाहिद जमाल अत्तारी, सरफ़राज़ अत्तारी, ज़ुल्करनैन बरकाती आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: