सोमवार, 6 अप्रैल 2026

Election 2027: SP ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा हो जाएं तैयार

समाजवादी पाटी 2027 का चुनाव जीतेंगी-रीबू श्रीवास्तव




F. Farouqi Babu 

dil india live (Varanasi). आगामी विधानसभा चुनाव 2027 (Election 2027) को लेकर SP ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब समय आ गया है तैयार हो जाएं। आगामी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मो. रिजवान के ककरमत्ता स्थित आवास पर हुई। कार्यक्रम में बैठक की अध्यक्षता कर रही (कैंट विधानसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी) पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रीबू श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में Ribu Srivastava ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है हम लोगों को हर कदम होशियारी से बढ़ाना है। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी जीतेंगी। कर्म करते रहिए सफलता ज़रूर मिलेगी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।

बैठक में मुख्य रूप से जावेद अली, जितेन्द्र त्रिपाठी, हाजी असलम, आतिफ ख़ान, रेहान ख़ान, चंदन प्रजापति, छोटू मौर्य, विकास मौर्य, आमिर खान, राहुल पटेल, खुर्शीद आलम, सूफियान अंसारी, बच्चू यादव, गोबिंद प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीबू श्रीवास्तव तथा संचालन मो. रिज़वान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: