20 सितंबर 2026 को क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, रोटरी गवर्नर पूनम होगी शामिल
- @dil india live
Varanasi (वाराणसी)। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार गुप्ता, (चार्टर अध्यक्ष) ने की तथा संचालन डॉ. आशीष गुप्ता ने किया।
बैठक में रोटरी गवर्नर पूनम गुलाटी की आधिकारिक यात्रा की तैयारियां, क्लब के आगामी सोशल प्रोजेक्ट्स, मेंबरशिप ग्रोथ तथा रोटरी फाउंडेशन में योगदान को लेकर विस्तृत चर्चा एवं कार्ययोजना तैयार किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 को क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं रोटरी गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संयुक्त रूप से होटल हिंदुस्तान, मलदहिया, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।
इनकी रही खास मौजूदगी
बैठक में संगीता राय, प्रो. मधु सिंह, अभिमन्यु वर्मा, राहुल चौरसिया, विजय सिंह, दिव्यांक सिंह एवं हरिओम रस्तोगी सहित क्लब के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। अंत में राहुल चौरसिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
👉 इन खबरों को देखना न भूलें 👈
- रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय - 20 सितंबर को गवर्नर की यात्रा NEW
- हिंदी ने परम्परा और आधुनिकता की सहयात्रा को साकार किया - DAV PG में संगोष्ठी
- वाराणसी को राजभाषा में राष्ट्रीय सम्मान, नराकास को प्रशंसनीय पुरस्कार - BLW
- भाषाएं नफरत नहीं मोहब्बत सिखाती हैं - ग़ालिब इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में मुशायरा

