मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

Reducing Traffic Congestion Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर

अतिक्रमण हुआ तो संबंधित थानेदार व चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार -मोहित अग्रवाल 

शहर के प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों ने यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लेने 12 कि.मी. पैदल किया गश्त


Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). आज 14.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं बाधारहित बनाने हेतु प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आशापुर चौराहा, पाण्डेयपुर चौराहा से चौकाघाट तक लगभग 12 किलोमीटर पैदल गश्त करते हुए यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा तथा मार्गों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। 


निरीक्षण के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन, रांग साइड चलने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर सघन प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की होगी। अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को चिन्हित कर तत्काल हटाने, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था लागू करने तथा सड़कों पर अव्यवस्था समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त ठेला-खुमचा लगाकर सड़क अवरुद्ध करने वाले व्यक्तियों एवं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


इनकी रही खास मौजूदगी 

अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन लिपि नागयाच, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्र तथा संबंधित सहायक पुलिस उपायुक्त व थाना प्रभारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: