बच्चे ही हैं राष्ट्र के निर्माता- शोएब अहमद
नई पीढ़ी के बच्चों में वो खूबी है जो भारत को नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम-अब्दुल वफ़ा
dil india live (Varanasi). वाराणसी के बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रांगण में मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ,जिसमे सत्र 2025–26की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में स्थान पाने वालों को प्रस्कृत किया गया तथा सर्टिफिकेट भी बांटा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यू पी टेक्निकल इंस्टीट्यूट बड़ी बाजार के प्रेसिडेंट शोएब अहमद व विशिष्ट अतिथि सेक्रेटरी रियाजुद्दीन अंसारी थें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शोएब अहमद ने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता है, और शिक्षा ही जिंदगी जीने का गुण सिखलाती है आज के आधुनिक युग में बच्चों को शिक्षित होना उतना ही जरूरी है जैसे पेट के लिए रोटी,और बिना शिक्षा का होना जीवन में कुछ भी संभव नही,अच्छे और मेधावी बच्चे ही भारत के निर्मितभविष्य है और अपने से आइडियल लोगो को सामने रख कर कुछ सीखना बच्चो के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करता है।
पुरस्कृत छात्र तथा छात्राओं में प्रथम स्थान रहमत, जैनब, उमैर , तस्मियां,जाकिर,जिया अरकम,आफताब,मरियम इसके अलावा द्वितीय स्थान असद, उम्मूलवारा,नावेद,जिया, अरहम, शना, याहया इत्यादि के साथ तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
मेहमानो का धन्यवाद देते हुए प्रिंसिपल अब्दुल वफ़ा अंसारी ने कहा की नए दौर की नई पीढ़ी के बच्चों में वो खूबी है जो भारत को नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है। संचालन जफर अंसारी व रहमतुल्लाह अंसारी ने किया। इस अवसर पर एम ए खान,अब्दुल वफ़ा व स्कूल के शिक्षकों में जफर, रहमतुल्लाह, सोफिया, अंकिता सिंह, जुबैदा, तबस्सुम, हंजला इत्यादि के साथ क्षेत्र के सभासद बेलाल अहमद व रमजान अली और बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें