बुधवार, 29 अप्रैल 2026

विश्वनाथ धाम में PM Modi ने किया Darshan Pujan, काशीवासियों का किया अभिवादन

बाबा की आरती उतार देशवासियों के कल्याण की किया प्रधानमंत्री ने कामना



F. Farouqi Babu 

dil india live (Varanasi). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने वाराणसी दौरे से दूसरे दिन Baba vishwanath (बाबा विश्वनाथ) का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। पीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक व पूजन करने के बाद आरती उतारकर देशवासियों के कल्याण की कामना की। इसके पूर्व धाम के द्वार पर डमरुओं के निनाद और शंखनाद से पीएम का स्वागत किया गया। बरेका से विश्वनाथ धाम जाते वक्त रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सिक्योरिटी अलर्ट रहा। प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बरेका से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान बरेका गेट, हाकी चौराहा, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ धाम के द्वार पर पीएम का भव्य स्वागत किया गया। पीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत किया।

हाथ जोड़कर किया काशी का अभिवादन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर काशी अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी ने षोडशोपचार विधि से पूजन किया। इस दौरान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। पंडित ओम प्रकाश मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों ने पीएम मोदी को षोडशोपचार पूजा कराई। पीएम मोदी ने दूसरी बार विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया।

 










इस दौरान जमकर नारे लगाए। पीएम लगभग 9 बजे विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधिविधान से बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने बरेका में नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वाराणसी की 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण का शिलान्यास किया। वहीं दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने डेयरी उद्योग से जुड़ी महिलाओं के खाते में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि भी ट्रांसफर की। 


प्रधानमंत्री ने नन्हे-मुन्हें बच्चों से किया संवाद

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे। प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इसके बाद वापसी के लिए उनका काफिला निकला। पीएम ने गेट नंबर चार पर मौजूद काशीवासियों का हाथ हिलाकर पुनः अभिवादन किया। 


कोई टिप्पणी नहीं: