मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

Education: UP K Behraich में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा अंधकार से प्रकाशमय बनाती है-फैजान




dil india live (Behraich). बहराइच के महसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहाननपुरवा में सत्र 2025–26 के अंक पत्र वितरण तथा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मान पूर्वक पुरस्कृत किया गया तथा सभी बच्चों को अंक पत्र वितरित किया गया।

मेधावियों में कक्षा 6 में शिवानी, वकील और विवेक, कक्षा 7 में मोहिनी, अंकित और विशाल कक्षा 8 में रीता, संदीप और निर्मल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, वहीं कक्षा 6 की छात्रा शिवानी ने विद्यालय में 94% की उपस्थिति दर्ज की और पुरस्कृत की गई।


इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व विज्ञान शिक्षक फ़ैज़ानुल हक ने पुरस्कृत करते हुए बच्चों तथा अभिभावकों को कहा कि शिक्षा एक ऐसी चीज है जो अंधकार को प्रकाशमय बनाती है और बच्चों को ज़िंदगी जीने का गुण सिखलाती है, और आज के आधुनिक युग में बच्चों को शिक्षित होना उतना ही जरूरी है, जैसे मछली के लिए पानी जरूरी है। धर्मेंद्र कुमार अस्थाना ने अपने शब्दों में कहा कि मेधावी बच्चे ही देश के लिए नींव है।

इस अवसर पर फ़ैजानुल हक, धर्मेंद्र कुमार अस्थाना, बछराज, सुनील इत्यादि और बच्चों के साथ साथ अभिभावक गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: