वाराणसी में प्रयोगात्मक व्याख्यान प्रस्तुत करते सितार वादन की दी प्रस्तुति
dil india live (Varanasi). 07 अप्रैल को वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी, आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज तथा वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व विख्यात सितार वादक भारत रत्न पंडित रवि शंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी में प्रयोगात्मक व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसमें प्रोफेसर राजेश शाह (वाद्य विभागाध्यक्ष संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय) ने "भारतीय शास्त्रीय संगीत के वैश्वीकरण के संदर्भ में पंडित रविशंकर की भूमिका" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सितार वादन की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा के द्वारा भारत रत्न पंडित रविशंकर जी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी के सभागार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में तीनों महाविद्यालय के संगीत - गायन व वादन विभाग के सभी शिक्षक गणों के साथ साथ छात्र छात्राओं की बहू संख्या में उपस्थिति रही। इस मौके पर तबले पर संगत डॉक्टर अमित ईश्वर ने किया।
इस अवसर पर वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी से गायन विभाग के हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ जयाशाही तथा वादन विभाग से प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा एवं डॉक्टर अमनदीप कौर तथा दिनेश मिश्र व प्रीतम मिश्र, नृत्य विभाग से डॉक्टर अमृत कुमार मिश्रा, वसंत कन्या महाविद्यालय से प्रोफेसर मीनू पाठक तथा डॉक्टर सुमन सिंह व डॉक्टर अमित ईश्वर, आर्य महिला पीजी कॉलेज से प्रोफेसर अनामिका दीक्षित, डॉक्टर शैल कुमारी तथा डिंपल राय, संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टर सतीश कुमार तथा शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं और कुछ विदेशी मेहमान उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें