सैयद प्रो. अमीन मियां कादरी बरकाती खानकाह बरकातिया मारहरा शरीफ के हैं सज्जादानशीं
यहां जानिए क्या है उनका प्रोग्राम
dil india live (Varanasi). Desh duniya की अज़ीम शख्सियत सूफिज्म के पैरोकार, प्रसिद्ध खानकाह खानकाहे बरकातिया मारहरा शरीफ (जिला एटा) के सज्जादानशीं ताजुल मशाईख सैयद प्रोफेसर अमीन मियां कादरी बरकाती (Amin miya qadri barkaati) 20 /04/2026 को बनारस के मदनपुरा स्थित काशानाए बरकात हाजी ईसा बरकाती के दौलतखाने पर तशरीफ ला रहे हैं।
मदरसा खानम जान अर्दली बाजार के उस्ताद मौलाना अजरुल कादरी बरकाती ने dil india live को बताया कि हजरत अमीन मियां अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए बहुत ही चिन्तित एवं प्रयासरत रहते हैं और मुस्लिम बच्चे / बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहते हैं और उनकी भरपूर मदद करते हैं। वे इस समय भारत के दर्जनों शिक्षण संस्थानों के सरपरस्त है और अलबरकात एजुकेशनल सोसाइटी अलीगढ़ के संस्थापक व सरपरस्त हैं जहां से प्रतिवर्ष सैकड़ों हिंदू मुस्लिम समेत सभी मजहब के बच्चे / बच्चियां उच्च शिक्षा हासिल कर देश की सेवा में लग जाते हैं। मौलाना अजहरुल कादरी ने बताया कि 2009 में अमेरिका की एक युनिवर्सिटी ने दुनिया भर में मानवहित में काम करने वाले 500 प्रसिद्ध व्यक्तियों का सर्वे किया जिसमें हजरत अमीन मिया कादरी बरकाती को भी 44 वां स्थान दिया गया।
गौरतलब हो कि खानकाहे बरकातिया से ही बरेली के इमाम आला हजरत व सरकार मुफ्ती-ए-आजम भी मुरीद हैं। मौलाना ने कहा कि जो लोग बरकाती सिलसिले में मुरीद होने की इच्छा रखते हैं वे हाजी ईसा बरकाती के दौलतखाने पर 20 अप्रैल को आकर मुरीद हो सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें