भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को किया गया याद, दी गई पुष्पांजलि
@dil india live
Varanasi (वाराणसी)। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (AITM), वाराणसी में भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ नेशनल इंजीनियर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा तकनीकी, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
CSE विभाग एवं CSI स्टूडेंट चैप्टर
- ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें अंश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
- कोड-ए-थॉन प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार (प्रथम), त्र्यंबक पाण्डेय (द्वितीय) व आदित्य मिश्रा (तृतीय) स्थान पर रहे।
ECE विभाग का परिणाम देखें
सर्किट सिमुलेशन प्रतियोगिता में समीर विश्वकर्मा (विजेता), अनिकेत (प्रथम रनर-अप), दीपक वर्मा एवं राज गुप्ता (द्वितीय रनर-अप) रहें।
बायोटेक्नोलॉजी विभाग
“Bioengineering for a Sustainable Future” विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा
“Research Nexus: Connecting Knowledge, Innovation & Society” विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन हुआ।
IEEE स्टूडेंट ब्रांच, अशोका द्वारा समस्या-समाधान और तकनीकी ज्ञान को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी क्विज़ का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सर एम. विश्वेश्वरैया के अमूल्य योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।
👉 इन खबरों को देखना न भूलें 👈
- रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय NEW
- हिंदी ने परम्परा और आधुनिकता की सहयात्रा को साकार किया - DAV PG में संगोष्ठी
- वाराणसी को राजभाषा में राष्ट्रीय सम्मान, नराकास को प्रशंसनीय पुरस्कार - BLW
- भाषाएं नफरत नहीं मोहब्बत सिखाती हैं - ग़ालिब इंस्टीट्यूट नई दिल्ली





