सोमवार, 6 अप्रैल 2026

Madarsa Majidiya Varanasi Main पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

इन्हीं बच्चों में कोई डाक्टर तो कोई इंजिनियर बनने का रखता है दम -लाल बिहारी यादव 





dil india live (Varanasi). मदरसा मजीदिया, वाराणसी में सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद) व विशिष्ट अतिथि युवा सपा नेता व ग्लोबल ग्रुप के डायरेक्टर गुड्डू खान थे। इस अवसर पर कार्यवाहक मदरसा प्रबंधक ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। आप मदरसे में आए और बच्चों को पुरस्कृत किया इससे हम सब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आयोजन में बच्चों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि यही बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं। इन्हीं बच्चों में कोई डाक्टर तो कोई इंजिनियर कोई टीचर को साइंटिस्ट आदि बनने का दम रखता है। उन्होंने बच्चों को खूब दिल लगा कर मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर अनुराग सिंह, अनमोल सिंह, कन्हैया वर्मा, मुफ्ती अब्दुल हन्नान मिस्बाही, हाफ़िज़ तहसीन रज़ा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: