गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

VKM Varanasi Main "नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" विषयक कार्यक्रम में जुटी छात्राएं

छात्राओं को 33% आरक्षण के माध्यम से सहभागिता दर्ज कराने की दी प्रेरणा 



dil india live (Varanasi). 16 अप्रैल , 2026 को वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई: 3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम वर्मा द्वारा " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 " विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया। गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. सरोज उपाध्याय ने " नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत 2029 में होने वाले लोक सभा एवं राज्य की विधान सभाओं के चुनाव में महिलाओं की सहभागिता पर प्रकाश डाला, साथ ही अधिनियम जागरूकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को 33% आरक्षण के माध्यम से नितिनिर्माता के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की प्रेरणा दी। 


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के नये संसद भवन की पहली कार्यवाही के दौरान इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128 वां संविधान संशोधन विधेयक) के रूप में इसे पेश किया गया। सितम्बर 2023 में इसे दोनों सदनो में सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सहभागिता कर रही छात्राओं ने अपने सवालों के माध्यम से अपने संशय का निराकारण किया साथ ही इस अधिनियम की विशेषता और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं: