दुनिया के मशहूर ज़ाकिर नैय्यर जलालपुरी करेंगे अर्दली बाज़ार में तकरीर
dil india live (Varanasi). वाराणसी हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन इमामिया की जानिब से हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम के मौक़े पर अर्दली बाज़ार से निकलने वाला चेहलुम का जुलूस उल्फ़त बीबी हाता मास्टर ज़हीर हुसैन के इमामबारगाह से 20 सफ़र 4 अगस्त मंगल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
जुलूस की जानकारी देते हुए हसन मेंहदी कब्बन ने बताया कि मजलिस की शुरुआत तफ़सीर जौनपुरी की सोज़ख़ानी से होगी तो पेशख़्वानी मुर्तज़ा नक़वी, अदनान हुसैन करेंगे। मजलिस को मौलाना ज़हीर अब्बास ख़िताब करेंगे। मजलिस के बाद अलम, ताबूत, दुलदुल, झूला व ऊंटों भी जुलूस में शामिल रहेगा। जुलूस अपने कदीमी रास्तों उल्फ़त बीबी हाता, अर्दली बाज़ार, तार गली, डिठोरी महाल होते हुए पुनः उल्फ़त बीबी हाता में आकर सम्पन्न होगा।
जुलूस जब उल्फ़त बीबी मुख्य द्वार पर पहुंचेगा, तो वहां पर विश्व विख्यात ज़ाकिरे अहलेबैत डॉक्टर अब्बास रज़ा (नैय्यर जलालपुरी) लखनऊ तकरीर करेंगे। जुलूस के साथ ही साथ शहर की नामचीन अंजुमने अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन पैगामें हुसैनी, अंजुमन अंसारे हुसैनी, अंजुमन गुलामाने मुस्तफा अहले सुन्नत शकुराबाद चंदौली नौहाख्वानी, मातम, सीनाज़नी करते चलेगी। निजामत (संचालन) मौलाना सैयद बाकर रज़ा बालियाबी करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें