मंगलवार, 21 जुलाई 2026

Varanasi club News 21 July 2026: Inner Wheel Club Varanasi Mitram की नयी टीम ने संभाला पदभार

इनरव्हील क्लब वाराणसी 'मित्रम' की डाक्टर शालिनी ने अध्यक्ष व वंदना ने संभाला सचिव का पदभार
inner wheel club Varanasi mitram news 2026
सत्र 2026-27 की थीम "GROW n FLOURISH" संग इनरव्हील क्लब 'मित्रम' की सदस्याएं (photo: dil india live)

dil india live (Varanasi). वाराणसी के ककरमत्ता स्थित ली लोटस होटल में इनरव्हील क्लब वाराणसी 'मित्रम' का पद ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस बार क्लब का थीम "Grow & Flourish 2026-27" रखा गया है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार डॉ. अनुराधा भाटिया एवं क्लब की संस्थापिका पी.ए.टी./पी.डी.सी. डॉ. अंजलि अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को पदभार सौंपा। बेहद खुशनुमा माहौल में रंग-बिरंगी ड्रेस में सज-धज कर सभी क्लब मेम्बर्स पद ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।
inner wheel club Varanasi mitram news 2026
होटल ली लोटस में आयोजित पदग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी की घोषणा करती फाउंडर अंजलि अग्रवाल (photo: dil india live)

यहां जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी 

इनरव्हील क्लब वाराणसी 'मित्रम' का पद ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी 2026-27 में पदभार ग्रहण करने वालों में 
अध्यक्ष: डॉ. शालिनी सिंह
वाईस प्रेसीडेंट: सतरूपा
सचिव: वंदना श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: डॉ. ममता तिवारी
आई.एस.ओ. गीता अग्रवाल
एडिटर: डॉ. सरोज राय ने पदभार ग्रहण किया तो पुरानी टीम ने नये पदाधिकारियों को बधाई दी।
inner wheel club Varanasi mitram Varanasi news 2026
ली लोटस होटल में आयोजित पद ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी - अध्यक्ष डॉ. शालिनी, सचिव वंदना, कोषाध्यक्ष डॉ. ममता

समारोह में किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट

  •  रोटी बैंक को खाद्य सामग्री का वितरण
  • Students को स्टेशनरी का सामान भेंट
  • पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान के तहत जूट के थैले का वितरण 
  • वृक्षारोपण के लिए सभी को पौधे दिए गए
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत श्रेयसी मिश्रा द्वारा गणेश वंदना से हुई। संचालन डॉ. अंजलि अग्रवाल ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन सतरूपा ने किया।

इनकी रही खास मौजूदगी 
समारोह में निशा, अंजलि अग्रवाल, शाइस्ता, आशा अग्रवाल, मंजू, उमा केशरी, नीलम सिंह सहित क्लब की कई सदस्यों की सहभागिता रही।


कोई टिप्पणी नहीं: