रविवार, 12 जुलाई 2026

Education news 2026: Varanasi में बच्चों ने निकाली "Run for education" रैली

शिक्षा से होता है चरित्र निर्माण, चरित्र से राष्ट्र निर्माण-सुमन सिंह

हरी झंडी दिखाकर शुरू हुई "रन फॉर एजुकेशन" शिक्षा जागरूकता रैली, गूंजे नारे




dil india live (Varanasi). वाराणसी में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिवपुर स्थित राघव राम वर्मा बालिका इण्टर कालेज द्वारा "शिक्षा जागरूकता रैली - "Run for education" (रन फॉर एजुकेशन) का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ डा.(मेजर ) अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्या सुमन सिंह एवं प्रबंधक विनोद कुमार बागी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बैंड-बाजे, तख्तियां और बैनरों के साथ शामिल हुए। "पढ़ेगा india तभी बढ़ेगा india", "बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ" के नारों के साथ रैली राघव राव वर्मा बालिका विद्यालय से प्रारंभ होकर नॉर्मल स्कूल, गिलट बाजार चौराहा, पुरानी चुंगी, वीडीए कॉलोनी, शिवपुर थाना एवं पांचो पांडव होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई रैली में मां गायत्री शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं भी शामिल थी।

देखिए क्या बोलीं सुमन सिंह 
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा - "शिक्षा से चरित्र निर्माण और चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है आज जरूरत है अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए हमें याद रखना चाहिए कि हो गरीब या धनवान शिक्षा हो एक समान। आज इसकी भी आवश्यकता है कि हमें भाषा की दीवार गिराते हुए एक समान शिक्षा की व्यवस्था पूरे राष्ट्र में लागू करना चाहिए।"

इनकी रही खास मौजूदगी 

इस अवसर पर नीतू सिंह, एस के श्रीवास्तव, डा. मेजर अरविंद कुमार सिंह, कमलेश केशरी, विकास बागी, मां गायत्री शिक्षण संस्थान के प्रबंधक मदन श्रीवास्तव, दोनों विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं एवं क्षेत्रीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने रैली का जगह-जगह स्वागत किया। शिवपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

कोई टिप्पणी नहीं: