सोमवार, 27 जुलाई 2026

political news Varanasi Uttar Pradesh 27 July 2026: सीवर लाइन विस्तार की मांग पूरी होने पर minority Congress के प्रदेश सचिव ने जानिए क्या कहा

क्षेत्र की जनता के भरोसे, सहयोग और साझा कोशिशों की जीत-हाजी तौसीफ कुरैशी 
Political news Varanasi July 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी की शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नदेसर (nadesar ward no 34) वार्ड नं 34 (नदेसर–गढ़हिया, अंधरापुल, नदेसर मीट मार्केट होते हुए चौकाघाट तक) सीवर लाइन विस्तार की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी तौसीफ कुरैशी पिछले कई वर्षों से लगातार कोशिश कर रहे थे। अब उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि "आज यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे लगातार प्रयासों के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना की कार्ययोजना तैयार हो गई है। यह पूरे क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी राहत और जनहित की दिशा में अहम कदम है।

मोहम्मद तौफीक कुरैशी, प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने कहा कि यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के भरोसे, सहयोग और साझा कोशिशों की जीत है। उन्होंने इस जनहित के कार्य में सहयोग देने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी के अधिशासी अभियंता, महाप्रबंधक, जनसूचना अधिकारी, सचिव तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

उम्मीद: जल्द शुरू होगा काम

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी ज़रूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, ताकि क्षेत्र की जनता को वर्षों पुरानी सीवर की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: