शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

Health news Gorakhpur Uttar Pradesh 24 july 2026: whats app Group बनाया और निकल पड़े नेकी की राह पर, जरूरतमंदों को समय पर कराते हैं रक्त उपलब्ध

रक्तवीर युवा क्लब ने लगाया रत्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 42 यूनिट हुआ रक्त संग्रह


dil india live (Gorakhpur). रक्त वीर युवा क्लब, राष्ट्र गौरव फाउंडेशन एवं कौशिकी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल क्लब, सिविल लाइन पर विशाल रक्तदान एवं निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में रीजेंसी हॉस्पिटल की टीम द्वारा रक्तचाप (बीपी), ऊंचाई, वजन, ब्लड शुगर, एसपीओ2 सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। वहीं, गोरखपुर चौरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल संचालन किया गया।

इस तरह बना whats app Group

ये सोशल मीडिया का युग है, अगर सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाए तो घर बैठे बहुत से नेक काम किए जा सकते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही नेक काम कर दिखाया है गोरखपुर के कुछ उत्साही युवाओं ने। इन युवाओं ने पहले एक whats app Group बनाया। जिसमें अन्य युवाओं को एड किया, Group का नाम रखा "रक्त वीर युवा क्लब"। इसके बाद Group ने बीड़ा उठाया समाज में खून की कमी दूर करने की। किसी को भी खून की जरूरत होती है तो "रक्त वीर युवा क्लब" इस whats app Group के जरिए रक्त दान करके खून की जरूरत पूरी तो करता ही है साथ ही साथ समय समय पर blood donation camp व health camp भी लगाकर समाज में नेकी की लोगों को दावत देता है।

रक्तवीर युवा क्लब के संचालक शिवांबुज पटेल (सीआईडी, गोरखपुर) कहते हैं कि यह सच है कि whats app Group के माध्यम से संचालित युवाओं की यह सेवा कब संगठन का रुप ले लिया पता ही नहीं चला। वो स्वीकार करते हैं कि whats app Group के जरिए ही जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने का कार्य किया जा रहा है। 


एक यूनिट रक्त बचा सकता है तीन जिंदगी 

कौशिकी फाउंडेशन की संस्थापिका ममता ओझा ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं में रक्तदान और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनजागरूकता में योगदान देने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पी.एन. सिंह (ईएनटी प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर) ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की। शिविर में कुल 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जितेंद्र झा गुड्डू ने अपना 43 वां तथा आनंद शर्मा श्बालाजीश ने अपना 45 वां रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गोरखपुर के कई कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। 

इनकी रही खास मौजूदगी  
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी, कुलदीप पांडे, शैलेश मणि त्रिपाठी, दिनेश मोदी, जगनैन सिंह श्नीश, अरविंद गुप्ता, शालिनी दुबे, दीपक मिश्रा, यशपाल यादव, राजवीर पटेल, संजय गर्ग, अमित सिंह पटेल, प्रवीण शास्त्री एवं बलराम सैनी आदि मौजूद थे। इस दौरान मानव सेवा व रक्त दान का संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: