बुधवार, 29 जुलाई 2026

Crime News Varanasi Uttar Pradesh 29 July 2026: सतनारायण सेठ की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार

सेठ पर था चोरी का सामान खरीदने का गंभीर आरोप



dil india live (Varanasi). वाराणसी में अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-1, अपराध संख्या 165/2026, धारा 123 एवं 305 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त सतनारायण सेठ, निवासी ग्राम हुसैनपुर कंसापुर, थाना औराई, जनपद भदोही, के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को सुनवाई के उपरांत स्वीकार कर लिया। अदालत ने अभियुक्त को 50-50 हजार रुपये के दो जमानती बंधपत्र तथा निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत प्रदान की।

मामले के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उसने चोरी का सामान सतनारायण सेठ को बेचा था। उक्त कथन के आधार पर पुलिस द्वारा सतनारायण सेठ के आवास पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसके बाद अभियुक्त की ओर से वांछित रिपोर्ट तलब कराते हुए न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता हृदयानंद यादव, कुलदीप गुप्ता एवं राजेश गुप्ता ने प्रभावी ढंग पक्ष रखते हुए तर्क प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत न्यायालय ने अभियुक्त का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: