मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Rajya Mahila Aayog Uttar Pradesh 28 July 2026: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

छोटे-छोटे मामलों की उचित जांच कर अधिकारी निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को बिना वजह न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े-बबीता सिंह चौहान

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संवेदनशील मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर दिया जोर
Rajya Mahila Aayog news, Uttar Pradesh, July 2026, Babita Singh Chauhan


dil india live (Varanasi). वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान (Babita Singh Chauhan)और सदस्य गीता विश्वकर्मा (Gita vishvkarma) की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस सभागार में किया गया। 

अध्यक्ष के समक्ष जनसुनवाई में कुल 44 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिसमे 01 का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा और जमीनी विवाद से संबंधित थे। अध्यक्ष बबीता सिंह  चौहान ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत् प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।


महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान ले

 उन्होंने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण नियमानुसार अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटे मामलों की उचित जांच कर निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियम सम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांग जन शक्तिकरण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि, पैरालीगल वालेंटियरर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, संरक्षण अधिकारी, जिला बालं संरक्षण इकाई के अलावा अन्य अधिकारीगण के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: