केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रोहनिया विधायक के नेतृत्व में चला नेम प्लेट लगाओ अभियान
अभियान' का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पहचान देना व जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना
dil india live (Varanasi). वाराणसी में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रविवार को अपना दल (एस) द्वारा झण्डा एवं नेम प्लेट पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों के घरों पर लगाया गया। इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के नेतृत्व में चले अभियान में कहा गया कि 'हर घर झण्डा' और 'नेम प्लेट अभियान' का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पहचान देना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है।
ऐसे ही पिंडरा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच जय सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच मंगला प्रसाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल पटेल, जोन अध्यक्ष सत्यम पटेल, कमलेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, दीपक वर्मा के आवास पर झंडा व नेम प्लेट लगाया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें