रविवार, 12 जुलाई 2026

UP Varanasi News: Hajj 2026 मुकम्मल कर kaba से kashi लौटे जायरीन का "जश्न-ए-हुज्जाज-ए-कराम" में हुआ खैरमकदम


बोलें हाजी:काबा पर पड़ी नज़र तो खूब बहें आंसु, भूल गए दुआएं 

ISSRA के तत्वावधान में वाराणसी में हज 2026 से लौटे हाजी और हाजियों का सम्मान समारोह हुआ। जायरीनों ने अपने अनुभव साझा किए और 2027 में हज पर जाने की दुआ मांगी। इस पर तमाम लोगों ने आमीन कहा। यहां जानिए पूरी खबर देखिए वीडियो dil india live पर...

dil india live (Varanasi). इंडियन सोसाइटी फॉर सोशल रिवोल्यूशन एंड एक्शन (Issra) के तत्वावधान में हज 2026 से मुकम्मल करके लौटे हज्जीन/हाजियों के एजाज में "जश्न-ए-हुज्जाज-ए-करम" का एहतमाम Sunday 12 जुलाई 2026 को ग्रीन पैलेस, happy home English School (हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल) के पास, आजाद नगर कॉलोनी, मकबूल आलम रोड वाराणसी में मौलाना अब्दुल हादी खान हबीबी की सरपरस्ती में किया गया।

अरबी रुमाल से हुआ खैरमकदम  
इसरा की ओर से जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने कार्यक्रम में आएं हाजियों का जोरदार खैरमकदम किया गया। हाजियों को अरबी रुमाल और हज्जीन को ख़्वातीन द्वारा अरबी दुपट्टा पहनाकर उनका खैरमकदम किया गया।



हाजियों ने साझा की मक्का और मदीना की यादें 

हज से लौटकर आएं हाजियों ने अपने जज्बात बयां किए, वाराणसी के हाजी इश्तियाक हुसैन ने कहा कि जब रौज-ए-अकदस सामने आया तो आंखों में सिर्फ आंसू थे। न दिल की बात याद रही न दुआएं, सब कुछ भूल गए बस आंसू बहते रहें। गाजीपुर के हाजी हनीफ ने ISSRA द्वारा दिए गए हज ट्रेनिंग कैंप और पर्चे की तारीफ की। कहा इससे हज के अरकान पूरे करने में काफी सुविधा हुई। मऊ के हाजी खुशीद ने कहा कि काबा शरीफ और मस्जिद-ए-नबवी पर अल्लाह की रहमत बरसती है। रामनगर के हाजी मो. इमरान ने कहा कि अल्लाह अपने मेहमानों के लिए फरिश्तों को भेजता है। एक ही दिन में उमराह और कई तवाफ के बाद जब जम-जम पीकर सेहत की दुआ मांगी जाती है तो सारी थकान दूर हो जाती है। 

चंदौली के हाजी डॉ. फिरोज ने कहा कि 40 दिन हज, उमराह और इबादत में कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। तवाफ-ए-विदा के वक्त लगा जैसे रूह जिस्म से निकल जाएगी। जौनपुर के हाजी मोईनुद्दीन ने कहा कि मदीना में रौज-ए-अकदस के सामने रो-रोकर सभी के लिए दुआ मांगी तो अल्लाह ने सभी को हज से सरफराज किया।दूसरे राज्यों के हाजियों की मदद हाजियों ने बताया कि ISSRA के ट्रेनिंग कैंप में सीखे गए अरकान की जानकारी उन्होंने मध्य प्रदेश, कश्मीर, बिहार, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के हाजियों को भी दी।



कार्यक्रम के अंत में उलेमा और हाजी साहबान ने दुआ की कि जो लोग 2026 में किसी वजह से हज पर नहीं जा सके या जिनकी तमन्ना 2027 के लिए है, अल्लाह उन्हें अगले साल 2027 में हज नसीब फरमाए...इस पर मौजूद लोगों ने आमीन कहा।

इस मौके पर लेडीज हज ट्रेनर सबीहा खातून, चांद अफसाना, सनम खान, निकहत फातिमा सहित हाजिया आशिया बेगम, तबस्सुम बानो, रजिया बेगम आदि मौजूद थी। साथ ही मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मौलाना मुबारक, मौलाना निजामुद्दीन, हाफिज हबीबुर्रहमान, कारी शाहबुद्दीन, डाक्टर हम्ज़ा, शफातुल्लाह, हशमतुल्लाह राजू, दाऊद बाबी आदि ISSRA के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं: