कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का दिया निर्देश
dil india live (Varanasi). वाराणसी जोन के नवागत अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा (IPS) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम और Eid miladunnabi जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही गो-तस्करी, साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।
नवागत ADG ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आमजन और पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का भी संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें