शनिवार, 18 जुलाई 2026

Education News july 2026: innerwheel club of Varanasi greater ने मेधावी छात्रा को दिया टेबलेट डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल

प्रोजेक्ट का उद्देश्य ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक छात्रा की पहुंच व शिक्षा को नई गति प्रदान करना-जूही कोठारी
Education News Varanasi Uttar Pradesh 2026

dil india live (Varanasi). इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर (innerwheel club of Varanasi greater) के 24 वें पदग्रहण समारोह में डिजिटल एजुकेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रा को क्लब द्वारा डिजिटल टैबलेट भेंट किया गया ताकि आधुनिक शिक्षा में उसे किसी तरह की रुकावट न आने पाए।

क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी की पहल पर इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के कर कमलों द्वारा पीडीसी आशा अग्रवाल की मौजूदगी में छात्रा को टैबलेट प्रदान किया गया। अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि इस सेवा परियोजना का उद्देश्य छात्रा को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना तथा उसकी शिक्षा को नई गति प्रदान करना है।यह डिजिटल टैबलेट उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को सशक्त बनाने का एक छोटा एवं महत्वपूर्ण प्रयास है।

innerwheel club of Varanasi greater News 2026

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ प्रिया शर्मा सहित क्लब की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्याओं ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। भरोसा दिलाया कि उसे जब भी जरूरत होगी इनरव्हील क्लब ग्रेटर कुछ टीम उसके साथ खड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं: