बुधवार, 22 जुलाई 2026

minority news22 July 2026 Lucknow : Auqaf Property Rent को लेकर Maulana Kalbe Jawad Naqvi ने जानिए क्या की है Appeal

औक़ाफ़ की संपत्ति की हिफाज़त जरूरी, सर्कल रेट से कम किराया न लिया जाए : मौलाना कल्बे जवाद नकवी
maulana qalbe javvad minority news 2026 Lucknow
शिया आलिम मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी 

dil india live Varanasi 2026

dil india live (Lucknow). भारत की सुप्रीम रिलीजियस अथॉरिटी व प्रमुख शिया धर्म गुरु मौलाना डा. सैयद कल्बे जव्वाद ने जनहित में एक महत्वपूर्ण अपील किया है। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि औक़ाफ़ (वक्फ) में बने मकान और दुकानों का किराया सर्कल रेट के हिसाब से लिया जाए। ताकि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, देख-रेख और कौम की मदद के काम और आसान हो।

उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि "किसी भी सूरत में ₹1000 से कम किराया न लिया जाए"। उन्होंने वक्फ मुतवल्ली और वक्फ बोर्ड से विशेष अनुरोध किया है कि वे इस निर्देश का पालन करें।

_मौलाना डॉ सैयद कल्बे जवाद नकवी के कार्यालय द्वारा जारी जनहित अपील


यहां जानिए क्या कहा मौलाना ने अपील में 

मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपने पैग़ाम में कहा है कि औक़ाफ़ का माल किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि पूरी उम्मत की अमानत है। इसी आय से मस्जिदों, इमामबाड़ों, मदरसों, यतीमों, बेवाओं और ज़रूरतमंदों की मदद की जाती है। इसलिए यदि हम बरकत और रहमत चाहते हैं तो औक़ाफ़ की संपत्ति का सही मूल्य लेकर उसकी हिफाज़त करनी होगी।

वक्फ संपत्तियों की हिफाजत करें  
"आइए, औक़ाफ़ की हिफाज़त करें, उसका हक़ अदा करें और अपनी ज़िंदगी में बरकत व रहमत के दरवाज़े खोलें।" यह अपील मौलाना डॉ सैयद कल्बे जव्वाद नकवी के कार्यालय द्वारा जनहित में प्रकाशित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: