उत्साह और उल्लास के बीच नयी टीम करेगी पदभार ग्रहण
dil india live (Varanasi). इनरव्हील क्लब वाराणसी "मित्रम्" का 2026-27 सत्र के लिए पद ग्रहण समारोह का आयोजन 21 जुलाई (मंगलवार) को उत्साह और उल्लास के साथ होगा। होटल "दी लोटस, N-10/60, ककरमत्ता (D.L.W. रोड, वाराणसी) में होने वाले इस आयोजन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा भाटिया होंगी। अनुराधा भाटिया के कर-कमलों द्वारा कई प्रोजेक्ट्स यथा - रोटी बैंक को खाद्य सामग्री, विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान, इनरव्हील की ब्रांडिंग के लिए क्लब का लोगो बना हुआ कपड़ों के पैकेट का वितरण जहां किया जाएगा वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा जो सायंकाल 7:30 से तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें