निकाली गई जागरूकता रैली, रैली में गूंजा खास नारा
एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा
सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ सफाई
dil india live (Varanasi). (Varanasi government elementary school news) वाराणसी के विकास खण्ड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत एक जुलाई (1 July) को नामांकन व संचारी रोग से बचाव के लिये जागरूकता रैली प्रिंसिपल आरती देवी के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली में शिक्षकों ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का सरकारी स्कूल में नामांकन कराने की अपील की, साथ ही संचारी रोगों से नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। रैली में बच्चों ने तख्तियों पर लिखे नारों के साथ चल रहे थे। एक भी बच्चा छूटा - संकल्प हमारा टूटा, प्राइवेट को जाओ भूल - सभी चलो सरकारी स्कूल,कितना प्यारा कितना कूल - है अपना सरकारी स्कूल,शिक्षा ऐसी सीढ़ी है - जिसमें चलती पीढ़ी है,सभी रोगों की एक दवाई - घर में रखें साफ सफाई, हम सब ने यह ठाना है - संचारी रोगो को भगाना है। सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ की विस्तृत जानकारी भी दी गई,नामांकन प्रक्रिया सरल व पारदर्शी है जिससे हर बच्चा आसानी से विद्यालय से जुड़ सकता है। सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क ड्रेस, निःशुल्क बैग,स्वेटर,जूता,मोज़ा सहित मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें