गुरुवार, 30 जुलाई 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 30 July 2026: DAV और वनिता इंस्टिट्यूट के बीच हुए शैक्षणिक समझौता

एमओयू पर डीएवी के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल एवं वनिता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीति अग्रवाल ने किए हस्ताक्षर

Education News Varanasi Uttar Pradesh July 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में डीएवी पीजी कॉलेज और वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, वाराणसी के बीच गुरुवार को शैक्षणिक आदान प्रदान के लिए Mou (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू पर डीएवी कॉलेज के का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल एवं वनिता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीति अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत डीएवी के विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स में इंटर्नशिप और अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए वनिता इंस्टीट्यूट में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही वहां के शिक्षक और ट्रेनर्स कॉलेज के विद्यार्थियों को समय समय पर इंडक्शन कार्यक्रमों के जरिये उनका ज्ञानवर्धन भी करते रहेंगे। 

   इस सम्बंध में प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि दोनों शैक्षणिक संस्थान के बीच हुआ यह समझौता विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बहुत उपयोगी सिद्ध होगा, हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी ना सिर्फ अपने पाठ्यक्रमों के अध्ययन करें बल्कि अन्य व्यवसायिक विधाओं की भी शिक्षा ग्रहण करें जिससे उन्हें रोजगार के लिए अधिक परेशान ना होना पड़े।

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, प्रो. संजय साह, डॉ. बन्दना बाल चंदनानी, डॉ. नजमुल हसन, वनिता के विभागाध्यक्ष भागेश्वर तिवारी, काउन्सलर रागिनी सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: