बुधवार, 29 जुलाई 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 29 july 2026: आशा लाइब्रेरी की 2 छात्राओं को मिला School OF Programming पुणे में Admission

दो वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए मिलेगी चार लाख रूपये की स्कालरशिप
Education News Varanasi Uttar Pradesh july 2026


dil india live (Varanasi). सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहां कला, कैथी ग्राम में बेटियां पढ़ें आगे बढ़ें के स्लोगन के साथ संचालित निःशुल्क आशा लाइब्रेरी की 2 छात्राओं प्रतिमा सोनकर और दिव्या निषाद का चयन शत प्रतिशत लगभग  4 लाख रूपये स्कालरशिप लगभग  के साथ पुणे स्थित स्कूल ऑफ़ प्रोग्रामिंग में दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए हुआ है  । यह संस्थान नवगुरुकुल फाउन्डेशन द्वारा संचालित है। ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष भी यहाँ से 4 छात्राओं का चयन हुआ था जो वर्तमान में वहां अध्ययनरत हैं ।

लाइब्रेरी में चयनित छात्राओं का अभिनंदन 
लाइब्रेरी में चयनित छात्राओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बधाई देते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इन छात्राओं के चयन के लिए कई स्तर की परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किये गये जिसमें आशा लाइब्रेरी की 9 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अंतिम रूप से फिलहाल दो छात्राओं  का चयन हुआ है एवं दो अन्य छात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। चयनित दोनों छात्राएं 30 जुलाई को ट्रेन द्वारा पुणे रवाना होंगी। 


ट्रस्ट के कार्यकर्ता  सौरभ चन्द्र ने बताया कि दो वर्ष के पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक इन छात्राओं के अध्ययन, छात्रावास, भोजन, लैपटॉप आदि की व्यवस्था नवगुरुकुल फाउंडेशन द्वारा ही की जायेगी, इसके बाद इन छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवा के लिए परिसर चयन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। इस चयन से आशा लाइब्रेरी की छात्राओं में बहुत उत्साह है। कार्यक्रम में साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह आदि की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: