स्टेमिना, फ्लैक्सिबिलिटी, स्ट्रैंथ की बारीकियों से अवगत हुए जिमनास्ट
वाराणसी के पाणिनी कन्या महाविद्यालय में एक्सपर्ट से जिमनास्ट प्रशिक्षण लेते हुए (फोटो:दिल इंडिया लाइव)

dil india live (Varanasi). वाराणसी जिला जिमनास्टिक संघ के तत्वावधान में 5 दिवसीय जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स कैंप का सोमवार को महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय सभागार में आगाज़ हुआ। शिविर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉनी कुमार (joni kumar), वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव अखिलेश रावत (Akhilesh Rawat) एवं उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव (Ajit Srivastava) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के 65 खिलाड़ियों ने जिम्नास्ट का अभ्यास किया।
![]() |
| वाराणसी के पाणिनी कन्या महाविद्यालय में जिमनास्टिक व एरोबिक्स प्रशिक्षण शिविर में उद्घाटन में चीफ गेस्ट अन्य (दिल इंडिया लाइव) |
![]() |
| वाराणसी के पाणिनी कन्या महाविद्यालय में एक्सपर्ट से जिमनास्ट प्रशिक्षण लेते हुए (फोटो:दिल इंडिया लाइव) |
शिविर में अतिथि कोच जॉनी कुमार ने वाराणसी के जिमनास्ट को एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स की बारीकियों से अवगत करते हुए प्रतियोगिता में स्टेमिना, फ्लैक्सिबिलिटी, स्ट्रैंथ की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही प्रदर्शन के दौरान बैलेंस, मेडिटेशन के महत्व से खिलाड़ियों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स की बारीकियों से वाराणसी के जिमनास्ट को रूबरू कराना है जिससे वें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओ में शहर का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
इसके पूर्व अतिथि प्रशिक्षक एवं संघ के पदाधिकारियों का स्वागत संघ के सह सचिव रोहित कुमार ने माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पिता स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्ञानेश्वरी सिंह, कोच आशीष शर्मा, प्रशांत रावत एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कैंप में प्रदेश स्तर के भी जिमनास्ट प्रतिभाग कर रहे है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें