शनिवार, 18 जुलाई 2026

UP Crime News18 July 2026 : Meerut के School's owner की मौत का Police ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश

प्रेमी संग पत्नी ने ही किया था साजिश पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
crime news Meerut 18 july 2026


dil india live (Meerut). उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ Meerut में स्कूल संचालक (School's owner) अतुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, अतुल की पत्नी दामिनी ने कथित प्रेमी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां दी गईं, फिर रात में जहरीले करैत सांप का इस्तेमाल कर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

पुलिस का कहना है कि दामिनी का स्कूल के वैन ड्राइवर से प्रेम संबंध था। जांच में यह भी सामने आया कि कथित रूप से ₹20 लाख की बीमा राशि और साथ रहने की योजना को लेकर यह साजिश रची गई। मामले में पत्नी, कथित प्रेमी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सात वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह 
बताया जा रहा है कि अतुल और दामिनी ने करीब 7 वर्ष पहले love marriage (प्रेम विवाह) किया था। दोनों मिलकर हस्तिनापुर में एक प्ले स्कूल चलाते थे, जहां लगभग 150 बच्चे पढ़ते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अंतिम सच अदालत में साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

बहरहाल अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस और कानून की पकड़ से बचना उसके लिए आसान नहीं होता है। हालांकि पुलिस के बताए दावे हकीकत के कितने नजदीक है यह तो वक्त ही बताएगा। पुलिस ने अपना काम कर दिया है अब इस मामले में अंतिम फैसला अदालत को करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: