सोमवार, 20 जुलाई 2026

Sport News BLW Varanasi 20 July 2026 : ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

संस्थान, बरेका ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित


F. Farooqui/ Ajeet Singh rajpoot

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में आज 20 जुलाई, 2026 को संस्थान, बरेका द्वारा 26 Jun से 20 July, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन बरेका खेलकूद मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएलडब्ल्यू के उप महाप्रबंधक सागर ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नियमित खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना तथा सकारात्मक जीवनशैली के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेलों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

`BLW Varanasi sports news 20 July 2026


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जन संपर्क अधिकारी, बरेका राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित रूप से खेलों एवं सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल कौशल, शारीरिक दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि संस्थान, बरेका द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, रोल बॉल, मार्शल आर्ट्स, शतरंज, चित्रकला, मेहंदी, अबेकस तथा जुंबा सहित अनेक विधाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जाता है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन एवं निखार मिलता है।


समारोह में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच विनोद कनौजिया, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश जोशी, उप सचिव, संस्थान अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सचिव, पुस्तकालय आनंद राय ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव, संस्थान आलोक कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप संयुक्त सचिवअखिलेश कुमार ने प्रस्तुत किया। ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर के संयोजक आलोक कुमार सिंह रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: