रविवार, 5 जुलाई 2026

Varanasi News: शुभम लॉन में रही श्रावणी मेले की धूम, संपन्न हुआ 10 वां श्रावणी मेला 2026, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी


श्रावणी मेला 2026 में उमड़ी महिलाओं की भीड़
श्रावणी मेला 2026 में मशहूर मॉडल दीक्षा श्रीवास्तव का हुआ अभिनंदन 

Varanasi Shravani Mela 2026: वाराणसी के शुभम लॉन में 10 वां श्रावणी मेला संपन्न। हैंडमेड, फैशन और देसी स्वाद के स्टॉल्स रहे आकर्षण का केंद्र। यहां पढ़िए पूरी खबर और देखिए वीडियो सिर्फ dil india live... 

dil india live (Varanasi). वाराणसी में श्रावण माह के आगमन से पहले शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में शनिवार को 10 वें "श्रावणी मेला (2026" Shravani Mela 2026) का आयोजन धूमधाम से किया गया। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चले इस मेले में खरीदारी, मस्ती और सेल्फी का तड़का एक साथ देखने को मिला। मेले का थीम "इस बार कुछ हटके, कुछ धमाकेदार" रखा गया था। इससे पहले मेरे का उद्घाटन समाजसेवी रीबू श्रीवास्तव, डाक्टर शिप्रा धर, रुबी शाह, शालिनी शाह, मीनू ग्रोवर, शशिबाला शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया।


मेले में क्या खास रहा

मेले में हैंडमेड आइटम्स, फैशन स्टॉल्स और देसी स्वाद के स्टॉल्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। महिलाओं ने पारंपरिक और मॉडर्न ड्रेसेस, ज्वेलरी और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। आयोजकों ने बताया कि इस बार स्टॉल्स की संख्या भी पिछली बार से ज्यादा रही।

आयोजन समिति की सदस्य सुनीता भार्गव, चारु जैन, रूबी जैन, रीतिका जैन, सपना कपूर, प्रतिभा सिंह, संध्या तिवारी, विनीता श्रीवास्तव, अंजू गोयल, प्राची गुप्ता, उमा रस्तोगी, अंजू कर्णा, अनीता जायसवाल, वैदेही गर्ग, पूजा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता सहित समस्त सखी पैड बैंक परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है। 

श्रावणी मेला 2026 में आकर्षक कपड़े पसंद करती महिला (फोटो दिल इंडिया लाइव) 


श्रावणी मेला 2026 में स्टाइलिश मॉडर्न ड्रेस देखती महिला (फोटो- दिल इंडिया लाइव)

ताकि महिला उद्यमियों को मिले मंच  
आयोजन की मेम्बर सुनीता भार्गव ने बताया कि श्रावणी मेला का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को मंच देना और पारंपरिक संस्कृति को मॉडर्न टच के साथ पेश करना है। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों ने पहुंचकर इसका आनंद लिया। इस मौके पर उन्होंने अगला एडिशन और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।






कोई टिप्पणी नहीं: